अन्ना कोर कमेटी का पुनर्गठन होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 नवंबर 2011

अन्ना कोर कमेटी का पुनर्गठन होगा.

अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि उनकी कोर कमेटी का पुनर्गठन होगा। इसकी सदस्य संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जाएगी और इसमें 'साफ-सुथरी छवि वालों' को शामिल किया जाएगा। यहां कोर कमेटी की बैठक के बाद अन्ना हजारे ने कहा, "कोर कमेटी का पुनर्गठन होगा और इसमें समाज के सभी वर्गो से 50 लोगों को शामिल किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि नई कोर कमेटी के लिए आचार संहिता बनाई जाएगी और नए सदस्यों को इसमें शामिल करने से पहले उनकी पृष्ठभूमि का पता लगाया जाएगा। कमेटी में शामिल होने के बाद भी नए सदस्यों की गतिविधियों की सख्ती से निगरानी की जाएगी।

अन्ना हजारे ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक स्वतंत्र इकाई बनाने की मांग की और इसे सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने की वकालत की। उन्होंने यह भी कहा कि वह ग्राम सभा को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही दोहराया कि वह कांग्रेस विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस जन लोकपाल विधेयक पारित करवाती है तो वह उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर लोकपाल विधेयक को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए वह भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए पांच अलग-अलग विधेयक प्रस्तावित कर रही है।

स्वामी अग्निवेश द्वारा माफी मांगने और दोबारा उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि इस बारे में निर्णय बाद में लिया जाएगा।अग्निवेश ने रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस-5' में कहा था कि शो से निकलने के बाद वह अन्ना हजारे के गांव जाकर उनसे माफी मांगेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: