बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम अन्ना पर साधा है निशाना. टीम अन्ना की मांग को नीतीश ने अंताक्षरी का खेल बताया है. सेवायात्रा पर निकले नीतीश ने कहा कि ,"एक दिन बात हो चुकी है, ये प्रतिदिन की बात नहीं है. कोई अंताक्षरी का खेल नहीं चल रहा". नीतीश ने ये बात एक ऐसे समय कही है जब टीम अन्ना ने बिहार के प्रस्तावित लोकायुक्त बिल को कमजोर बताया था. नीतीश के बयान का मजमून है कि वे रोजाना की बयानबाजी में भरोसा नहीं रखते.बिहार के मुख्यंत्री के जवाब ने साफ कर दिया कि लोकायुक्त के मुद्दे पर उन्हें टीम अन्ना के साथ अंताक्षरी खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है.नीतीश यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने लगे हाथों अपने पुराने विरोधी लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोल दिया. उन्हीं के अंदाज में उन्होंने लालू की जमकर खिंचाई की.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें