तिहाड़ जेल के कैदियों को नौकरी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 नवंबर 2011

तिहाड़ जेल के कैदियों को नौकरी.


दिल्ली का तिहाड़ जेल पिछले काफी समय से सुर्खियों में है, वजह है देश के बहुत बड़े दिग्गज इस समय तिहाड़ जेल की शोभा बढ़ा रहे है। लेकिन कैदियों के लिए जानी जाने वाली तिहाड़ जेल के नाम अनोखा रिकार्ड जुड़ गया।  वजह है कि तिहाड़ जेल के मजबूत कैदियों को  नौकरी देने के लिए देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आगे आ रही है। इन कंपनियों ने मेहनती कैदियों को 6-6 लाख की वार्षिक पैकेज वाली नौकरी दी है। यह वे कैदी हैं जिनकी सजा आने वाली 6 महीनों में पूरी हो जायेगी।  

कंपनियों ने जेल के 80 कैदियों को नौकरी दी है। जिनमें से तीन कैदियों को छह-छह लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर रखा गया है। तिहाड़ में कैदियों के प्लेसमेंट में यह पैकेज एक रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी जेल अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 14 कंपनियों के प्रतिनिधि जेल पहुंचे और 80 कैदियों को नौकरी के लिए चुना। जिनमें 10 महिला कैदी भी है। कैदियों को छह लाख रुपए तक का पैकेज देकर रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी का नाम मिलेनियम बिल्डर्स है। 

अग्रवाल पैकेर्स, पेट्रोल सिक्योरिटी, वेदांता फाउंडेशन, होटल रॉकलेंड, टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, यूएनआईबीआईएलटी, इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, प्र्रेडो सिक्यूरिटी आदि ने भी कैदियों को बेहतर पैकेज पर नौकरी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: