यूपी को चार राज्यों में बांटने का प्रस्ताव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 नवंबर 2011

यूपी को चार राज्यों में बांटने का प्रस्ताव.


मायावती ने  कहा कि यूपी को चार राज्यों में बांटने का प्रस्ताव 21 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के विंटर सेशन में पास करके केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। 

प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। माया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बीएसपी की सरकार हमेशा से छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिम प्रदेश बनाने का प्रस्ताव इसी सत्र में पास कराकर केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। 

माया ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। इसकी वजह से और केंद्र सरकार व विपक्षी पार्टियों के चलते राज्य का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र से पैकेज मांगा था लेकिन इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया। 

दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी ने मायावती सरकार के प्रस्ताव के विरोध का एलान किया। पार्टी के नेता मोहन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से यूपी को बांटने का विरोध करती रही है और इस बार भी करेगी। उन्होंने कहा कि मायावती का जनाधार खिसक रहा है, इसलिए उन्होंने बंटवारे का दांव खेला है। 

कोई टिप्पणी नहीं: