सुप्रीम कोर्ट का सेस्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

सुप्रीम कोर्ट का सेस्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश.


हमेशा हम पाकिस्‍तान पर यह आरोप लगाते रहते हैं कि वह हमारे देश के नागरिकों को अपने यहां गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाए हुए है। कुछ ऐसा ही मामला हमारे देश में भी सामने आया है। हमारे देश की जेलों में 254 पाकिस्‍तानी नागरिक गैर कानूनी तरीके से बंद हैं। आज तक इनकी कोई सुनवाई भी नहीं हुई है। पुलिस ने कभी इन्‍हें कोर्ट में पेश ही नहीं किया है। इनमें से 2 पाकिस्‍तानी नागरिक ऐसे हैं जो पिछले 40 साल से यहां कैद हैं। इस मामले पर दखल देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधिकारियों से अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। 

ये कैदी जम्‍मू-कश्‍मीर की जेलों में कैद हैं। ये वे कैदी हैं जो गलती से पाकिस्‍तान की सीमा से भारत की सीमा में प्रवेश कर गए थे। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट जज आरएन लोधा ने जेल अधिकारियों से इस मामले में जल्‍द से जल्‍द अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। अब इसके बाद यह भी संभावना पैदा हो गई है कि देश की अन्‍य जेलों में भी पाकिस्‍तानी नागरिक कैद हो सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: