माया का नाटक, राहुल न करें नाटक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 नवंबर 2011

माया का नाटक, राहुल न करें नाटक.

मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण कार्ड चलते हुए अपनी ही पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा की मां के नाम पर डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी की शनिवार को स्थापना की। योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मायावती ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा। मायावती ने कहा कि राहुल गांधी को ' नाटकबाजी ' बंद करना चाहिए और यूपी की उपेक्षा के लिए केंद्र सरकार पर गुस्सा उतारना चाहिए। साथ ही मायावती ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में दलितों के ऊपर अत्याचार तो उन्हें दिखता है, पर कांग्रेस राज वाले हिरयाणा में मिर्चपुर जैसे कांड नहीं दिखता। वहां दलितों का उत्पीड़न नहीं दिखता।

मायावती ने यूपी में विकलांग उद्धार डॉक्टर शकुंतला मिश्र यूनिवर्सिटी समेत अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण तथा उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा कांग्रेस के युवराज (राहुल) से यह कहना है कि उन्हें प्रदेश में वोट की राजनीति के लिए तरह-तरह की नाटकबाजी तथा गलत बयानबाजी करके गुस्सा जाहिर करने के बजाय दिल्ली में यह गुस्सा दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सांसद होने के नाते राहुल गांधी को केंद्र पर दबाव डालकर विभिन्न योजनाओं की मद में राज्य को मिलने वाली बकाया धनराशि दिलानी चाहिये। इसके अलावा उन्हें महंगाई तथा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा ''लेकिन दुख की बात यह है कि जनहित के मामलों में कांग्रेस के युवराज को न तो कभी गुस्सा आता है और न ही इन बातों पर उनका ध्यान जाता है।'' उन्होंने कहा ''रोजी-रोटी के लिए कांग्रेस शासित राज्यों महाराष्ट्र और दिल्ली जाने वाले बिहार तथा यूपी के निवासियों के साथ तरह-तरह का जुल्म होता है। एक अन्य कांग्रेस शासित राज्य हरियाणा के मिर्चपुर में दलितों को उजाड़ा गया, लेकिन फिर भी कांग्रेस के युवराज को अपनी पार्टी की इन सरकारों पर गुस्सा नहीं आया।

कोई टिप्पणी नहीं: