नीतीश का लोकायुक्त विधेयक निराशाजनक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 नवंबर 2011

नीतीश का लोकायुक्त विधेयक निराशाजनक

अन्ना के अपने सहयोगियों अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी के सुर में सुर मिलाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के लोकायुक्त विधेयक से उन्हें 'निराशा' हुई है क्योंकि इसमें सरकार को प्रमुखता दी गई है। भूषण ने यहां जारी एक बयान में कहा, "मुझे इस विधेयक से बहुत निराशा हुई है।"

नीतीश सरकार के विधेयक को कांग्रेस द्वारा सकारात्मक बताए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि इस मुद्दे पर नीतीश सरकार और कांग्रेस नीत केंद्र सरकार के बीच कोई 'सौदा' हुआ है। भूषण ने कहा कि विधेयक पर नीतीश कुमार से अन्ना हजारे की सकारात्मक वार्ता हुई थी। इस मुद्दे पर अन्ना हजारे विशेष रूप से नीतीश से मिले थे।

कोई टिप्पणी नहीं: