अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 35 पैसे लुढ़ककर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 52.50 प्रति डॉलर पर आ गया। बैंकों और आयातकों की सतत डॉलर मांग से रुपए की धारण प्रभावित हुई।
अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए पर असर पड़ा। कल के सत्र में रुपया 81 पैसे की भारी गिरावट के साथ 33 माह के निचले स्तर 52.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बैंकों और आयातकों की डॉलर मांग से रुपए में गिरावट आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें