ममता सरकार फासिस्ट : महाश्वेता देवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

ममता सरकार फासिस्ट : महाश्वेता देवी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार में सक्रिय योगदान दे चुकीं जानी मानी लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता महाश्वेता देवी ने सोमवार को राज्य सरकार को फासीवादी करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

महाश्वेता देवी ने कोलकाता में 23 और 24 नवंबर को भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने की सरकार द्वारा अनुमति नहीं देने का जिक्र करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को विरोध करने के उनके कानूनी अधिकार से मना किया जा रहा है और यह फासीवादी रवैया है। सरकार को अलोकतांत्रिक आदेश को वापस लेना होगा। लोकतांत्रिक अधिकार संरक्षण संघ (एपीडीआर) और 21 अन्य मानवाधिकार संगठनों ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था। मैग्‍सैसे पुरस्कार विजेता लेखिका ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 64 साल में जो नहीं हुआ वह आज हो गया। लोगों को उनके विरोध करने के प्राकृतिक अधिकार से रोका गया।

कोई टिप्पणी नहीं: