कांग्रेस के दो मंत्रियों पर मुकदमा दर्ज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 नवंबर 2011

कांग्रेस के दो मंत्रियों पर मुकदमा दर्ज.


 कांग्रेस के दो मंत्रियों जितिन प्रसाद और कांग्रेस विधान मंडल के नेता प्रमोद तिवारी पर छात्रों से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।  इन दोनों के अलावा मुकदमा आरपीएन सिंह और नसीब पठान पर भी हुआ है। इनके ऊपर इलाहाबाद के झूंसी थाने में आईपीसी की धारा 147/149, धारा 323, धारा 504 और 7 क्रिमिनल लॉ एमेण्डमेन्ट एक्टके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लॉ के प्रथम वर्ष के छात्र और सपा नेता अभिषेक यादव ने दर्ज करवाया है। 

अभिषेक का कहना है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली पर राहुल गांधी को एक ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन उनसे मिलने की कोशिश में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय पैट्रोलियम राज्य मंत्री आर.पी.एन. सिंह, कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक नसीब पठान तथा इनके सुरक्षा कर्मियों समेत कई लोगों ने उन्हें जमकर लात-घूंसों से मारा-पीटा और अपने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि इसे थाने ले जाकर संगीन अपराधों में बन्द करा दें।

यह घटना उस समय सामने आयी जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का हेलिकॉफ्टर फूलपुर में उतरा था और उनसे कुछ दूरी पर ही राहुल से मिलने के लिए छात्र पहुंचे थे। सोमवार को जब इस घटना के बारे में कांग्रेसी नेताओं से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें यह लोग संदिग्ध नजर आये थे। अगर उन्हें मिलना ही था तो वह राहुल गांधी के भाषण के बाद मिल लेते। लेकिन उनके इरादे नेक नहीं थे।

कोई टिप्पणी नहीं: