दिल्ली के दोनों हवाई अड्डों पर शराब मिलेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

दिल्ली के दोनों हवाई अड्डों पर शराब मिलेगी.


अभी तक सिर्फ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों को शुल्क मुक्त दुकानों से शराब खरीदने की अनुमति थी. पर अब घरेलू उड़ानों के यात्री भी  जल्द ही दिल्ली के दोनों हवाई अड्डों पर शराब खरीद सकेंगे. दिल्ली सरकार ने आबकारी नियमों में संशोधन कर टी3 टर्मिनल के आगमन लाउंज में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. 

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आगमन लाउंज में शराब की दुकानों की अनुमति देने का फैसला किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने दिल्ली आबकारी नियमों में संशोधन का फैसला किया है. इसके बाद इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के आगमन लाउंज में शराब की दुकान खोलने के लिए एल-10 लाइसेंस जारी किया जा सकेगा. हालांकि घरेलू लाउंज में शराब शुल्क मुक्त नहीं होगी.

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खोलने के लिए एल-10 लाइसेंस जारी किए गए थे. आज किए गए संशोधनों के बाद सरकार हवाई अड्डे पर शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस जारी कर सकेगी. अधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से सरकार को अतिरिक्त राजस्व हासिल हो सकेगा. 

कोई टिप्पणी नहीं: