पत्रकार पिटे मदेरणा के समर्थकों से. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 नवंबर 2011

पत्रकार पिटे मदेरणा के समर्थकों से.

भंवरी प्रकरण के मुख्‍य आरोपी महिपाल मदेरणा के समर्थकों ने रविवार को मीडियाकर्मियों की पिटाई कर दी। पहले तो पुलिस ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की। बाद में दबाव बढ़ने की स्थिति में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जबकि पुलिस के पास मारपीट करने वाले आरोपियों की वीडिया फुटेज मौजूद है।

महिपाल मदेरणा की पत्‍नी लीला मदेरणा ने भी 2 दिन पहले मीडिया को धमकते हुए लोगों से अपील की थी कि न्‍यूजपेपर न पढ़ने और टीवी पर खबरें न देखने की अपील की थी। इतना ही नहीं उन्‍होंने लोगों से मीडियाकर्मियों की पिटाई करने और उनके कैमरे तोड़ने की अपील की थी। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों का भी कहना है कि मदेरणा के समर्थकों ने उनकी पिटाई लीला मदेरणा और उनकी बेटी दिव्‍या मदेरणा के इशारे पर की थी।

भंवरी प्रकरण में सीबीआई ने अभी तक महिपाल मदेरणा को मुख्‍य आरोपी बनाया है। सीबीआई इस मामले में 2 दिन लगातार मदेरणा और उनकी पत्‍नी से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई रविवार को भी मदेरणा से पूछताछ करना चाहती थी लेकिन महिपाल मदेरणा ने छाती में दर्द होने की बात कहकर सीबीआई से के सामने पेश होने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पाल में भर्ती कराया गया। जहां मीडियाकर्मियों के साथ यह मारपीट हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: