बिहार के प्रस्तावित लोकायुक्त बिल को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीम अन्ना के बीच जंग तेज होती जा रहा है. अब टीम अन्ना के सदस्य शांति भूषण ने बिहार के बिल को बेहद कमजोर बताया है.
अरविंद केजरीवाल के बाद अब टीम अन्ना के अहम सदस्य शांति भूषण ने बिहार के प्रस्तावित लोकायुक्त बिल की आलोचना की है. टीम अन्ना के सदस्य शांति भूषण के मुताबिक, 'मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत सम्मान करता हूं. लेकिन उन्होंने बेहद कमजोर लोकायुक्त बिल बनाया है. हम इससे बहुत निराश हैं.' केजरीवाल के आरोप पर नीतीश ने कहा था कि उन्हे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
नीतीश ने कहा था, 'कानून बिहार विधानमंडल के संविधान के हिसाब से तैयार होगा. भ्रष्टाचार के मामले में मुझे किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है. भ्रष्टाचार के खात्म के लिए हमने राज्य में वह सब करके दिखाया है जो आजादी के बाद आज तक देश में नहीं हो पाया.'
टीम अन्ना के खिलाफ जब नीतीश खड़े हुए तो अन्ना के आंदोलन से हाथ जला चुकी कांग्रेस को भी मौका मिल गया. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी के मुताबिक, 'मेरा मानना है कि नीतीश कुमार ने जो कुछ कहा है उसका लहजा बिल्कुल सही है.'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें