पारुलेकर अन्ना का पत्र करेंगे उजागर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 नवंबर 2011

पारुलेकर अन्ना का पत्र करेंगे उजागर.

अन्ना हजारे के पूर्व ब्लॉगर राजू पारुलेकर ने टीम अन्ना के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए कहा कि वह बहुत जल्द ही अन्ना की उस चिट्ठी को सार्वजनिक करेंगे जो यह साबित करता है कि वह अपनी कोर कमेटी के चार-पांच सदस्यों के निजी अजेंडे से तंग आ चुके थे।

पारुलेकर ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'मैं अन्ना जी की लिखी और हस्ताक्षर की गई उस चिट्ठी को जारी करूंगा जिसे वह चाहते थे कि मैं उसे उनके ब्लॉग पर लगाऊं। यह चिट्ठी बताती है कि वह देश के लोगों के साथ बिना रोक-टोक संपर्क करना चाहते हैं। यह चिट्ठी अप्रत्यक्ष रूप से यह साबित करती है कि अन्ना जी चार-पांच लोगों के निजी हस्तक्षेप और गुप्त अजेंडे से तंग आ चुके हैं।'

पारुलेकर ने इससे पहले भी उस ब्लॉग के बारे में जिक्र किया था कि जिसे उन्होंने हजारे की ओर से लिखवाए जाने के बाद अपलोड नहीं किया। पारुलेकर ने अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, किरन बेदी और मनीष सिसोदिया को 'चार लोगों का गिरोह' करार दिया है जिसे हजारे अपनी टीम से हटाना चाहते थे। हजारे की कोर कमिटी के पुनर्गठन के बारे में की गई घोषणा का जिक्र करते हुए पारुलेकर ने कहा, 'मैंने जो कहा था उसका बहुत महत्व है क्योंकि अन्नाजी ने स्वयं ही कोर कमिटी का पुनर्गठन करने की अपनी योजना की घोषणा की थी।'

कोई टिप्पणी नहीं: