राहुल का यूपी में चुनावी बिगुल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 नवंबर 2011

राहुल का यूपी में चुनावी बिगुल.

राहुल गांधी ने सोमवार को मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की और कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट है, गरीबों के प्रति असंवेदनशील है तथा उसने केंद्रीय कोष की हेराफेरी की है।

राहुल ने पार्टी के चुनाव अभियान की फूलपुर से शुरुआत की जो उनके नाना जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट रही है। आज पंडित नेहरू की 123वीं जंयती है। राहुल ने कहा कि उत्तरप्रदेश पिछड़ रहा है। नेहरू यहां से सांसद थे। इस राज्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। मैं सात सालों से राजनीति में हूं। इन सालों मैंने उत्तरप्रदेश के लोगों से काफी कुछ सीखा है।

मायावती सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा के दौरान उन्होंने सूखा और गरीबी देखी थी। राहुल ने कहा कि दिल्ली में सरकार ने मनरेगा योजना बनायी जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को काम मिलने की बात कही गई है। लेकिन बुंदेलखंड में ऐसा कुछ नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: