येदयुरप्पा को और मामलों में अग्रिम जमानत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 नवंबर 2011

येदयुरप्पा को और मामलों में अग्रिम जमानत.


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदयुरप्पा को बुधवार को हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के 2 मामलों में अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस एच. बिलाप्पा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 68 वर्षीय नेता को 2 लाख रुपये के बॉउंड और इतनी ही राशि की 2 जमानत देने और सबूतों से छेडछाड़ न करने का आदेश दिया।

येदयुरप्पा भ्रष्टाचार के 2 अन्य मामलों में पहले से ही जमानत पर हैं। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार के 5वें मामले में भी अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर रखी है।

येदयुरप्पा कर्नाटक में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्हें 19 अक्टूबर से 21 दिन तक जेल में बंद रहना पड़ा था। उन्हें सीने में तकलीफ होने के बाद 2 अस्पतालों में भी भर्ती होना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: