
झारखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य में कोडरमा जिले के एक सैनिक स्कूल में रैगिंग की खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सी. तातिया और न्यामूर्ति पी. पी. भट्ट की खंडपीठ ने सोमवार को स्थानीय समाचार पत्रों में छपी इस आशय की खबर व फोटोग्राफ तथा समाचार चैनलों पर दिखाए गए वीडियो फुटेज पर संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया। मामला तिलैया के सैनिक स्कूल का है।
न्यायालय ने राज्य के मानव संसाधन एवं विकास सचिव तथा निदेशक से मामले की जांच करने और इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि छात्रों को स्कूल के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने जमीन पर रेंगने के लिए कहा और बेल्ट से उनकी पिटाई भी की। खबरों में रैगिंग के कारण पांच छात्रों के स्कूल छोड़कर जाने की बात भी कही गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें