बर्खास्त प्रोफ़ेसर मटुकनाथ की सेवा बहाल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2011

बर्खास्त प्रोफ़ेसर मटुकनाथ की सेवा बहाल.

लव गुरु के नाम से चर्चित पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी की सेवा बहाल कर दी गई है. अपनी बर्खास्तगी वापस होने के बाद मटुकनाथ ने बुधवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया.
मटुकनाथ बर्खास्तगी रद्द किए जाने की मांग को लेकर वह पटना के कारगिल चौक पर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे थे.

अपनी शिष्या जूली के साथ प्रेम सम्बंधों के बाद बर्खास्त मटुकनाथ की बर्खास्तगी वापस लेने का आदेश राजभवन ने मंगलवार देर रात जारी कर दिया था और इसकी एक प्रति पटना विश्वविद्यालय को भेजी गई थी.बर्खास्तगी वापस लेने के आदेश के बाद मटुकनाथ ने सोमवार से चल रहा अपना अनशन तोड़ दिया. उनकी प्रेमिका जूली ने उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया. अनशन तोड़ने के बाद मटुकनाथ ने कहा कि उन्हें लम्बे समय के बाद न्याय मिला है और यह लोकतंत्र की जीत है.

पटना विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई, 2006 को मटुकनाथ को बी़ एऩ कॉलेज के हिंदी विभाग के रीडर पद से निलम्बित कर दिया गया था. बाद में 20 जुलाई, 2009 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. उन पर अपनी कक्षा में बाहरी लोगों को बैठाने और अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया गया था. अपनी शिष्या जूली के साथ प्रेम सम्बंधों के आम होने के बाद मटुकनाथ ने कॉलेज में बाहर के छात्रों को बैठाकर प्रेम का पाठ पढ़ाया था.


कोई टिप्पणी नहीं: