मर्क गलत मार्केटिंग मामले में जुर्माना स्वीकारा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2011

मर्क गलत मार्केटिंग मामले में जुर्माना स्वीकारा.


अमरीका की दवा बनाने वाली कंपनी मर्क ने दर्द निवारक एक दवा वायोक्स की ग़लत मार्केटिंग के मामले में क़रीब एक अरब डॉलर का जुर्माना देना स्वीकार कर लिया है. कंपनी ने फ़ूड ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के उल्लंघन का दोष भी मान लिया है. इस दवा को वर्ष 2004 में बाज़ार से हटा लिया गया था. उस समय ये जानकारी सामने आई थी कि इस दर्द निवारक दवा से दिल के दौरे और स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ जाता है.

आपराधिक मामला इस तथ्य को लेकर दर्ज हुआ था कि आधिकारिक रूप से मंज़ूरी मिलने से पहले ही वायोक्स को गठिया के इलाज के रूप में भी प्रचारित किया जा रहा था. मर्क पहले ही मरीज़ों और रिश्तेदारों को क़रीब पाँच अरब डॉलर का हर्जाना देने को सहमत हो चुकी है.

मर्क ने वर्ष 1999 में इस दवा की मार्केटिंग शुरू की थी. कंपनी ने न सिर्फ़ इसे दर्द निवारक दवा के रूप में पेश किया बल्कि इसे गठिया के इलाज से भी जोड़ दिया. हालाँकि इस दवा को एक दर्द निवारक के रूप में ही मंज़ूरी मिली थी. अमरीका के न्याय मंत्रालय का कहना है कि कंपनी ने इस संबंध में दी गई चेतावनी की अनदेखी की और वर्ष 2004 तक ऐसा करना जारी रखा.

कोई टिप्पणी नहीं: