हार गया तो राजनीति से संन्यास : सरकोजी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

हार गया तो राजनीति से संन्यास : सरकोजी


फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा कि आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव में हारने पर वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए पहले दौर का मतदान 22 अप्रैल एवं दूसरे दौर का मतदान छह मई से शुरू होगा। स्थानीय रेडियो 'आरएमसी' को दिए साक्षात्कार में सरकोजी ने कहा कि वह मतदाताओं का विश्वास जीतने, फ्रांसीसी लोगों के हितों के संरक्षण एवं मजबूत फ्रांस के निर्माण में उनका नेतृत्व करने के लिए सर्वोत्कृष्ट प्रयास करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकोजी के हवाले से बताया, "मैं मतदाताओं की पसंद नहीं बनता हूं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।" फरवरी में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के बाद से सरकोजी ने रोजगार से कर सुधारों तक कई सुधारों का प्रस्ताव रखा है। राष्ट्रपति ने रुढ़िवादी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रवासियों पर कड़ा रुख अपनाने के साथ कई वादे किए हैं। पहले दौरे के मतदान से छह हफ्ते पहले सरकोजी के खिलाफ उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं सोशलिस्ट पार्टी उम्मीदवार फ्रेंकोइस हालैंडे को एक सर्वेक्षण में 33 फीसदी की बढ़त मिलती दिख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: