बिहार में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 मार्च 2012

बिहार में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या.


बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में शनिवार को कथित रूप से एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें वार्ड आयुक्त के पति को भी आरोपी बनाया गया है। डुमरांव थाना के प्रभारी नरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोप है कि डुमरांव के दक्षिण टोला में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बीतन राम की शुक्रवार को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी । घायलावस्था में इलाज के लिए बीतन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है, जिसमें वार्ड आयुक्त के पति सुकर राम सहित 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है जबकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: