अखिलेश होंगे यूपी के नए मुखिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 मार्च 2012

अखिलेश होंगे यूपी के नए मुखिया.


उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने उनके नाम का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन शिवपाल यादव ने किया। सपा नेताओं की बैठक शनिवार पूर्वाह्न् करीब 11.15 बजे यहां विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई थी। बैठक में मुलायम सिंह यादव के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, शिवपाल और आजम सहित कई नेता व लगभग सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, सपा अध्यक्ष मुलायम की सहमति के बाद ही मुख्यमंत्री पद के लिए अखिलेश का नाम तय हो गया था, जिसका औपचारिक ऐलान पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद कर दिया गया। विधानसभा चुनाव में सपा को मिली जबरदस्त सफलता के बाद से पार्टी के अधिक नेता व विधायक अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की सिफारिश कर रहे थे।


कोई टिप्पणी नहीं: