सुशासन में विधायक से रंगदारी की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 मार्च 2012

सुशासन में विधायक से रंगदारी की मांग


 बिहार में विभूतिपुर के विधायक रामबालक सिंह से उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है और नहीं देने पर 10 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के अनुसार, सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के विधायक के मोबाइल पर सुबह साढ़े चार बजे एक एसएमएस द्वारा तथा साढ़े 10 बजे फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई। फोन पर कहा गया कि रुपये नहीं देने पर 10 दिन के अंदर उनकी जान ली जा सकती है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात विधायक के आवास पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी भी की थी जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समस्तीपुर जिला के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इन दोनों घटनाओं पर विभूतिपुर थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फोन किसने किया, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: