क्रिकेट के दीवाल ने कहा अलविदा क्रिकेट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

क्रिकेट के दीवाल ने कहा अलविदा क्रिकेट



 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा कर दी। दविड़ की इस घोषणा के साथ 16 वर्षो का उनका टेस्ट करियर समाप्त हो गया है। यहां के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक संवाददाता सम्मेलन में 39 वर्षीय द्रविड़ ने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। मुझे युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करनी पड़ी है।"


टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक 13,288 रन बनाने वाले द्रविड़ के नाम 164 मैचों में 36 शतक हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका 52.31 का शानदार औसत रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष इंग्लैंड दौरे के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: