गर्भवती पत्नी ने दी शहीद IPS को मुखाग्नि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

गर्भवती पत्नी ने दी शहीद IPS को मुखाग्नि


 मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध खनन माफिया के हाथों मारे गए नौजवान आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार आज मथुरा में उनके पैतृक गांव लालपुर में कर दिया गया। उन्हें उनकी आईएएस पत्नी ने मुखाग्नि दी। उन्हें मुरैना में ट्रैक्टर ड्राइवर ने कुचल कर मार डाला था। आईपीएस नरेंद्र ने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में होली के दिन दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक आईपीएस अफसर की सरेआम ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मारे गए अफसर नरेंद्र कुमार अवैध खनन की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने पहुंच थे। जब उन्होंने अवैध पत्थर ले जाते एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। 

2009 बैच के आईपीएस नरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एसडीओपी के पद पर तैनात थे। उनकी हत्या मुरैना के बानमौर इलाके में हुई है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे नरेंद्र इस इलाके में अवैध खनन की सूचना मिलने पर निरिक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने एक ट्रैक्टर को अवैध पत्थर ले जाते हुए देखा। नरेंद्र ट्रैक्टर का पीछा करते हुए उसके आगे जाकर खड़े हो गए। अपनी गाड़ी से उतर नरेंद्र ने ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया। लेकिन अवैध पत्थर ले जाने वाला ट्रक ड्राइवर इतना बैखौफ था कि उसने नरेंद्र पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। नरेंद्र ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए। प्रदेश के गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि मुरैना के बानमौर के एसडीओपी नरेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि अवैध खुदाई हो रही है। सूचना पर गये तो ट्रॉली मिली। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने कुचल दिया जिससे मौत हो गई। आईपीएस नरेंद्र ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से इतनी बुरी तरह घायल हो चुके थे कि उनकी मौत ग्वालियर ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर मनोज केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर धारा 302 का केस दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: