फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट महिला एकल फाइनल जीतने के बाद रूसी महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने कहा कि उन्हें यह सबकुछ अविश्वसनीय लग रहा है. शारापोवा ने शनिवार को एकतरफा फाइनल मुकाबले में इटली की सारा ईरानी को सीधे सेटों में हराकर महिला एकल खिताब अपने नाम किया था.इसके साथ ही साथ सभी ग्रैंड स्लैम जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली टेनिस इतिहास की 10वीं महिला खिलाड़ी भी बनने का गौरव प्राप्त किया था.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शारापोवा का विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी बनना तय हो गया था. महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जीत के बाद शारापोवा ने कहा, ‘यह सबसे अविश्वसनीय लग रहा है. मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं. मैं बहुत खुश हूं. इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है.’ उल्लेखनीय है कि यह शारापोवा का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले, शारापोवा ने वर्ष 2004 में विम्बलडन, 2006 में अमेरिकी ओपन और 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी थीं. शारापोवा ने पिछले दो सप्ताह से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं ईरानी की भी जमकर तारीफ कीं.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें