सानिया भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन जीता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 जून 2012

सानिया भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन जीता.


भारत की सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पोलैंड की क्लोडिया जांस इग्नालिक और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालिस की जोड़ी को पराजित कर यह खिताब जीता।

सानिया और महेश की जोड़ी ने इग्नालिक और गोंजालिस की जोड़ी को 7-6, 6-1 से पराजित किया। भारतीय जोड़ीदारों ने पोलैंड और मैक्सिको की इस जोड़ी को एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में पराजित किया। इत्तेफाक से महेश ने अपनी जोड़ीदार के साथ यह मुकाबला अपने जन्मदिन के मौके पर जीता। सानिया और भूपति की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में गालिना वोस्कोबोएवा और डेनिएले ब्रासियाली की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: