राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्ण केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर चम्पारण से मगध की यात्रा करेंगे। वे मोतिहारी व गया दोनों जगहों पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, पटना विश्वविद्यालय को अपग्रेड कर केन्द्रीय विश्वविद्यालय और वैशाली के जैन अहिंसा शोध संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग को लेकर बेतिया-मोतिहारी से वैशाली, पटना होते हुए गया तक मार्च करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह भी होंगे।
पार्टी के प्रधान महासचिव ने बताया कि 12 जून को लालू प्रसाद बेतिया में आमसभा कर इसकी शुरुआत करेंगे और अगले दिन 13 जून को सुगौली में और शाम में मोतिहारी में आमसभा करेंगे। 14 जून को सरैया (मुजफ्फरपुर) में आम सभा होगी जबकि रात में वे वैशाली पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्रम भी करेंगे। अगले दिन पटना में आम सभा होगी जबकि 16 जून को वे गया पहुंचेंगे और वहां आमसभा होगी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें