कालेधन की वापसी की मांग को लेकर रामलीला मैदान पर आंदोलन कर रहे योग गुरू बाबा रामदेव ने मांगे मनवाने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार तीन दिनों में कोई फैसला नहीं लेती है तो वह अपने आंदोलन को 14 अगस्त तक बढ़ा देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 14 अगस्त के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज कर दिया जाएगा.
बाबा ने कहा कि वह सरकार से बातचीत नहीं कर रहे हैं लेकिन सरकार के लिए बातचीत के दरवाजे हमारी ओर से खुले हैं. रामदेव ने कहा कि जब सरकार हमारी मांगों पर कोई फैसला नहीं करती है तब आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के पास उन नामों की सूची है जिनका कालाधन विदेशी बैंकों में जमा है लेकिन फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. रामदेव के अनशन की दूसरी रात रामलीला मैदान में जन्माष्टमी की चहल पहल देखने को नहीं मिली.
रात के दस बजे ही जन्माष्टमी पर्व मना लिया गया और उसके बाद सारे समर्थक सो गए. बाबा रामदेव रात दस बजे के करीब अपने समर्थकों को शुभरात्रि कर मंच के पीछे बने कक्ष में चले गए. रात के बारह बजे जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ लेकिन अधिकतर अनशनकारी नींद में होने के कारण उससे वंचित रहे. रामलीला मैदान में रामदेव के अनशन में उनके समर्थक रात में भी भारी संख्या में हैं. उनकी संख्या करीब 10-12 हजार हैं.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें