16 अगस्त को खादी भंडार बंद रहेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

16 अगस्त को खादी भंडार बंद रहेंगे.


बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ व बिहार खादी मशिन की एक संयुक्त बैठक गुरुवार को पटना जिला खादी ग्रामोद्योग संघ कदमकुआं में हुई। बिहार खादी बोर्ड के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण व संघ के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पचीस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा घोषित राज्य छूट की बकाया राशि का भुगतान जल्द करने की मांग की गई। साथ ही खादी ग्रामोद्योग कमीशन द्वारा संस्थाओं को अपना एजेंट बताने व ऋण चुकाने के बाद भी संस्थाओं की संपत्ति आयोग की होने व पोलीवस्तर पर बैंक सब्सिडी वापस लेने संबंधी परिपत्र वापस लेने की मांग की गई। 

वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 16 अगस्त को राज्यभर के खादी भंडार बंद रहेंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 11 से 17 सितंबर तक देश के सभी खादी भंडार बंद रखे जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: