ईरान में भूकंप, करीब 250 लोगों की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2012

ईरान में भूकंप, करीब 250 लोगों की मौत.


ईरान के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के दो तगड़े झटकों में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई और 2000 लोग घायल हो गए. बचाव दल मलबे से लोगों को निकालने के लिए जुटा हुआ है. 

भूकंप के बाद भूकंप से क्षतिग्रस्त ताबरीज शहर के पूर्वोत्तर हिस्से में बचाव कार्य जारी है. भूकंप से दूरसंचार सेवाएं बाधित हुईं हैं इसलिए आपात दल को रेडियो पर निर्भर करना पड़ रहा है और आकलन एवं बचाव के लिए भूकंप प्रभावित गांवों में पैदल ही जाना पड़ रहा है.

तेहरान विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप 11 मिनट के अंतराल पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता क्रमश: 6.2 और 6.0 मापी गई. दुनियाभर में भूकंप की गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण के मुताबिक दोनों झटकों की तीव्रता क्रमश: 6.4 और 6.3 थीं. क्षेत्रीय प्राकृतिक आपदा केंद्र के प्रमुख खलील साईं ने सरकारी टेलीविजन को बताया, ‘दुर्भाग्य से मृतकों की संख्या बढ़ रही है और अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है और करीब 2000 लोग घायल हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अब तक शहरों से किसी के मरने की खबर नहीं है और भूकंप में मरने वाले सभी लोग ग्रामीण इलाकों के हैं.’ उन्होंने सरकारी टीवी से कहा, ‘हम लोगों से कह रहे हैं कि वे भयाक्रांत नहीं हों. बचाव एवं राहत दल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं.’

राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के कार्यालय ने वेबसाइट पर बयान जारी कर आपदा क्षेत्र के लोगों के लिए संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव उपाय’ किए जाएं. सरकारी संवाद समिति इरना ने स्थानीय रेड क्रिसेंट के हवाले से बताया कि करीब 210 लोगों को बचाया जा चुका है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: