जुंदाल मुंबई हमलों का साजिशकर्ता : कसाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

जुंदाल मुंबई हमलों का साजिशकर्ता : कसाब


मुंबई हमले के गुनहगार अजमल आमिर कसाब और मुख्य साजिशकर्ता व लश्कर का ऑपरेटिव जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल के साथ गुरुवार को ऑर्थर रोड जेल में आमना-सामना कराया गया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को एक साथ बिठाकर पूछताछ की। आतंकी जुंदाल के साथ यह पूछताछ ऑर्थर रोड की हाई सिक्योरिटी जेल में की गई जिसमें कसाब बंद है।  साजिस्कर्ता 

पुलिस के मुताबिक, कसाब ने जुंदाल की पहचान नवंबर 2008 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता के रूप में की थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच को महाराष्ट्र सरकार से कसाब के साथ पूछताछ की इजाजत मिली थी जिसके तीन दिन बाद इसे पूरा किया गया। 

जुंदाल पूछताछ में पहले ही बता चुका है कि हमलों के दौरान उसी ने आतंकियों को निर्देश दिया था। इसके पहले वह कसाब और अन्य आतंकियों को हिंदी की जानकारी के साथ भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी दे चुका था।
मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने गुरुवार शाम जानकारी दी कि ऑर्थर रोड की हाई सिक्योरिटी जेल में कसाब का अबु जुंदाल से आमना सामना कराया गया। जिसमें कसाब ने जुंदाल की पहचान मुंबई हमलों के साजिशकर्ता के रूप में की।

कसाब और जुंदाल से एक साथ तकरीबन डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई। कसाब और अन्य 9 आतंकियों द्वारा अंजाम दिए गए 2008 के मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। 21 जुलाई के दिन क्राइम ब्रांच को जुंदाल की कस्टडी मिली थी जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की इजाजत से उसका कसाब से आमना सामना कराया गया। कसाब साल 2008 से ही जेल में है। जुंदाल, महाराष्ट्र के बीड जिले का मूल निवासी है जिसे 26/11 केस में गिरफ्तार किया गया। हालांकि जुंदाल को लेकर कसाब के कबूलनामे से भारत के दावों को मजबूती मिली है लेकिन अभी भी पड़ोसी देश पाकिस्तान इसपर कितनी मजबूती से काम करता है कहा नहीं जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: