असम दंगों के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

असम दंगों के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन.

मुंबई के आजाद मैदान में असम दंगों के खिलाफ आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़-फोड़ से अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने कई गाडि़यों में आग लगा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को 2 बजे से चार बजे के बीच असम दंगों के विरोध में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान शुरू में सब कुछ ठीक ठाक रहा। मगर, ढाई बजे के बाद भीड़ उग्र होने लगी। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग दंगों में प्रशासन की भूमिका को पक्षपातपूर्ण बता रहे थे। इस उग्र भीड़ ने पहले तोड़-फोड़ शुरू की। भीड़ द्वारा पथराव किए जाने और कई गाडि़यों में आग लगाए जाने की खबर है। 

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने हालात पूरी तरह काबू में होने का दावा किया है। गृह मंत्री आर आर पाटिल ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। आजाद मैदान में इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन रजा अकादमी ने किया था। इसे कई अन्य मुस्लिम संगठनों का समर्थन हासिल था।

कोई टिप्पणी नहीं: