स्वतंत्रता दिवस से पहले आईबी ने एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लश्कर जैसे आतंकी राजधानी दिल्ली पर हमले को अंजाम दे सकते हैं. आतंकवादी छोटे विमानों को हाईजैक कर सकते हैं. इसके लिए लश्कर ने बाकायदा आतंकियों की महिला विंग को लगाया है. आतंकियों की यह विंग देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, जम्मू और अहमदाबाद हवाईअड्डों से छोटे विमानों को हाईजैक कर सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई सूचना ने दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा शुरू कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा काफी समय से देश में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में है. स्वतंत्रता दिवस पर उसने देश में बड़े हवाई हमले की योजना बनाई है. इस काम के लिए महिला विंग को विशेष तौर पर तैयार किया गया है. एक अधिकारी के अनुसार, वैसे तो अंतरराष्ट्रीय व डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर पूरे वर्ष सुरक्षा के विशेष प्रबंध होते हैं, लेकिन आतंकी हमले की आशंका के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता बढ़ा दी गई है.
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. सर्विलांस के माध्यम से एयरपोर्ट के अंदर व बाहर लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. दो डॉग स्क्वायड लगातार एयरपोर्ट पर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखे हुए हैं. वहीं एयरपोर्ट के अंदर जाने वाले यात्रियों की सघन तलाशी ली जा रही है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें