डॉक्टरों को प्राप्त उपहार, सैर आयकर दायरे में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2012

डॉक्टरों को प्राप्त उपहार, सैर आयकर दायरे में


दवा कंपनियों द्वारा दिए गए उपहार और सैर के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ अब आयकर दायरे में आ गए हैं. डॉक्टरों को अब प्रायोजित सैर की सुविधा एवम उपहार लेने पर आयकर देना होगा. 

व्यावसायिक व्यवहार नियम आचार संहिता में संशोधन के बाद मेडिकल प्रैक्टिशनर और उनसे जुड़ी संस्थाओं पर कंपनियों से उपहार, यात्रा सुविधा मेजबानी, नकदी या अन्य सहयोग आदि पर रोक लगा दी गई है. अब रिसर्च या सेमीनार के नाम पर डॉक्टरों को विदेश यात्रा , उपहार आदि पर कंपनियों को तो आयकर भरना ही पड़ेगा डॉक्टर भी उससे नहीं बच पायेंगे यह लाभ उनके आमदनी में जुड़ेगा और उम्हें पूरा पूरा आयकर भरना पड़ेगा.

आयकर अधिकारियों को कहा गया है कि ऐसे डॉक्टरों के रिटर्न की भली भाँति जांच करें ताकि ऐसे लाभ डॉक्टरों की आमदनी में शामिल किया जा सके. 

कोई टिप्पणी नहीं: