विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अगस्त 2012

विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं.


अस्पताल में भर्ती लीवर संबंधी बीमारी के कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उपनगरीय पेरूमबक्कम के ग्लोबल अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मंत्री दो दिनों की निगरानी में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं परन्तु उनकी हालत में अबतक सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने महाराष्ट्र के नेता की स्थिति के बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने उनका कोई स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी नहीं किया । सूत्रों ने बताया कि ऐसा देश्मुख के परिवार वालों की इच्छा पर किया गया। अस्पताल सूत्रों ने कल सुबह उनकी हालत गंभीर बताई थी। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुंबई में कहा कि देशमुख की हालत स्थिर है।

देशमुख को कल एयर एम्बुलेंस से शहर लाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके 67 वर्षीय देशमुख अस्पताल में प्रख्यात यकृत प्रत्यारोपण सर्जन डा. मोहम्मद रेला की निगरानी में हैं। संभावना है कि उन्हें यकृत प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देशमुख को मुंबई के एक अस्पताल में संक्षिप्त इलाज के बाद यहां आनन फानन में लाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: