आरुषि के तकिये पर पुरुष खून के निशान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अगस्त 2012

आरुषि के तकिये पर पुरुष खून के निशान.


आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर बीके महापात्रा ने साबित किया कि आरुषि के तकिये पर मिले खून के नमूने से 'पुरुष' डीएनए जनरेट हुआ है। डॉ. महापात्रा ने कोर्ट को बताया कि आरुषि के कमरे की दीवार से मिले खून के निशान 'महिला' के थे, जबकि छत और सीढ़ियों से मिले खून के निशान 'पुरुष' के थे।  

इससे पहले सीबीआई के विशेष जज एस. लाल की अदालत में सीज नमूनों के 13 पैकेट खोले गए। पूरी कार्यवाही के दौरान सीबीआई के वकील आरके सैनी और बीके सिंह कोर्ट में उपस्थित रहे। मामले के आरोपी नूपुर तलवार और राजेश तलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।

आरके सैनी के अनुसार कोर्ट की कार्यवाही में आर्टिकल नंबर 8 से 20 तक के पैकेट खोले गए। इनमें हेमराज के कपड़ों के अलावा, आरुषि का तकिया, छत, सीढ़ियों और आरुषि के कमरे की दीवार से मिले खून के नमूने सीज थे। इस मामले में आज भी सुनवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: