गार्ड ने महिला वकील की हत्या की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

गार्ड ने महिला वकील की हत्या की.


मुंबई के पॉश इलाके में लिविंग पार्टनर के साथ रह रही युवती पल्लवी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में वहां के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह महिला वकील बॉलीवुड फिल्म मेकर फरहान अख्तर के साथ इन- हाउस वकील के तौर पर काम कर रही थी.  मुंबई के वडाला इलाके में 25 वर्षीय वकील पल्लवी की गुरुवार सुबह लाश पाई गई थी.

गार्ड सज्जाद पठान ने जुर्म कबूल कर लिया है. 28 साल का सज्जाद पठान कश्मीरी है और उसने यह हत्या पल्लवी से अपमान का बदला लेने के लिए की. मामले की छानबीन कर रही टीम के अधिकारी ने बताया, 'पठान को कुछ दिन पहले पल्लवी ने किसी बात पर डांटा था. तब से वह बदला लेना चाहता था. अपार्टमेंट में पल्लवी के साथ उसने रेप की कोशिश भी की.' सज्जाद अहमद हामिद एंटरप्राइजेज सिक्युरिटी फर्म में काम करता है. सूत्रों का कहना है कि गला रेतने के बाद उसका सिर दीवार में दे मारा गया था. उसके हाथों पर चाकू मारे गए हैं जिससे साफ दिखता है कि हत्यारे के साथ उसकी हाथापाई भी हुई.

खून से लथपथ पल्लवी ने जान बचाने की कोशिश करते हुए पड़ोस के अपार्टमेंट की घंटी बजाई थी लेकिन वह अनसुनी हो गई. कॉल बेल पर खून के निशान पाए गए थे. बाद में वह किसी तरह घिसटते हुए अपने लिविंग रूम में लौट आई थी. पोस्ट मॉर्टम में यह पाया गया कि उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए. पल्लवी नाम की यह महिला पेशे से वकील थी और उसके आईएएस पिता दिल्ली के रहने वाले हैं. 

पल्लवी सालों से मुंबई में अपने लिव इन पार्टनर अविक सेन गुप्ता के साथ रहती थी. पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है. वडाला की हिमालयन इमारत की 16वीं मंजिल पर पल्लवी पुरकावस्ता का शव उसके बेडरूम में मिला. सुबह पांच बजे पल्लवी का पार्टनर अविक रूम पर लौटा तो उसे हत्या के बारे में पता चला 

कोई टिप्पणी नहीं: