महिला तस्कर के पास से करोड़ों के चरस बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

महिला तस्कर के पास से करोड़ों के चरस बरामद.


बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार तड़के दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से एक करोड़ रुपए मूल्य का दस किलोग्राम चरस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार नायक ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से कुछ तस्कर चरस की खेप लेकर आए हुए है। इसी आधार पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बस अड्डा के पास से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने अपने शरीर में दस किलोग्राम चरस छुपा कर रखा था जिसे बरामद किया गया है। 

नायक ने बताया कि बरामद चरस का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपए है। गिरफ्तार दोनों महिला तस्कर गीता देवी और शांति देवी योगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुही गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि महिलाओं से पूछताछ के बाद इसमें शामिल किसी बड़े गिरोह का खुलासा हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: