अन्ना के सहयोगी चुनाव लड़ेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2012

अन्ना के सहयोगी चुनाव लड़ेंगे.


सूत्रों के अनुसार अन्ना के सहयोगियों ने 2014 से पहले दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया। मतलब साफ है कि अब अन्ना के सहयोगी चुनाव लड़ेंगे। 2014 में लोकसभा चुनाव भी होना है लेकिन उससे पहले दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में ही अन्ना के सहयोगी अपनी ताकत को आजमाएंगे। मालूम हो कि दिल्ली में अन्ना का आंदोलन हिट रहा था इसीलिए अन्ना के साथियों को उम्मीद है कि उनकी मुहिम का असर दिल्ली चुनाव में दिखेगा।

सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर अन्ना कहें तो राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला तुरंत वापस ले लेंगे। उन्होंने लिखा है कि राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला सबसे पहले अन्ना ने ही दिया था। अरविंद ने ये भी लिखा है कि अन्ना के कहने के बाद ही राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया गया था।

गौरतलब है कि जंतर मंतर के आंदोलन के आखिरी दिन ये तय किया था गया था कि अन्ना के सहयोगी अब राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। लेकिन बाद में यह खबरें आई कि अन्ना राजनीतिक विकल्प तैयार करने के इस फैसले पर सहमत नहीं थे लेकिन दबाव के आगे उन्हें झुकना पड़ा। दरअसल, अरविंद  यह दिखाना चाहते हैं कि राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला अन्ना का ही था। ऐसा करके वो टीम अन्ना के खिलाफ उठ रही आवाज को जवाब देना चाहते हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: