.jpg)
गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना के बाद सिखों के प्रति संवेदना जताने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लिए उनकी अमेरिका यात्रा उस वक्त महंगी साबित हुई जब अमेरिका स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने उनके खिलाफ राज्य में सिखों को प्रताड़ित करने के लिए मुकदमा दायर कर दिया।
मुकदमे में कहा गया है कि प्रशासन और कानून को लागू करने वाले अधिकारियों पर बादल का पूरा कंट्रोल है, जो ज्ञात-अज्ञात हजारों लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने और गैर कानूनी तौर पर हत्या करने के लिए जिम्मेदार हैं।
बादल एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए मिल्वॉकी आए हैं और उन्हें रविवार को गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल होना है। स्वयं को 'सिख्स फॉर जस्टिस' का समन्वयक बताने वाले न्यू यॉर्क के अवतार सिंह ने अमेरिका के मिल्वॉकी जिला अदालत में बादल के खिलाफ 30 पन्नों की शिकायत दायर की है। अखबार ने लिखा है कि बादल ने मुकदमे के बारे में कुछ भी कहने से मना करते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक उसे देखा नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें