प्रिंसिपल ने डांटा, सदमे ने ली जान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अगस्त 2012

प्रिंसिपल ने डांटा, सदमे ने ली जान.


बिहार के भागलपुर के जिले के नाथनगर प्रखंड के कुमरथ राजकीय मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत कथित तौर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और उनके पति द्वारा डांटे जाने के कारण सदमे से हो गई। पुलिस के अनुसार, विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न् भोजन की जांच के लिए एक दल विद्यालय आया था। आठवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका ने जांच दल से मध्याह्न् भोजन में गड़बड़ी की शिकायत की थी।

कजरैली थाना के प्रभारी बालेश्वर प्रसाद यादव ने बुधवार को बताया कि दल के जाने के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी और उसके पति (जो विद्यालय में कुछ नहीं हैं) ने प्रियंका को जमकर डांटा। इसके बाद छात्रा सदमे में आकर बेहोश हो गई, छात्रा को किसी तरह घर भेजा गया जहां से अस्पताल जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। यादव के मुताबिक इस घटना की प्राथमिकी मृतका के पिता अनूप लाल के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें प्रधानाध्यापिका और उनके पति को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: