नरकटियागंज (बिहार) की खबर (9 अगस्त ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (9 अगस्त )


हत्या की निन्दा 

युवा जद यु के नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर ने अपने आवास पर एक बैठक की जिसमें विक्रम राम की हत्या की तीखी निन्दा की गयी। श्री अख्तर ने शिकारपुर थाना के अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह और सहयोगी अशोक कुमार, ओमप्रकाश और रामनाथ प्रसाद की सराहना की। बैठक में अशरफ जमाल,शक्ति पासवान,धनन्जय दूबे,शाहिद अनवर,हामिद,एजाज,दीपक कुमार ओर मुमताज खान शामिल हुए।

स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम, कहा विपत्र का भुगतान रोके!
फुटआवर ब्रीज और प्लेटफार्म का सतह समतल करने का दिया निर्देश

मंडल रेल प्रबंधक अरूण मल्लीक ने नरकटियागंज रेलवे जंक्शन का निरिक्षण किया । उन्होनंे सर्वप्रथम प्लेटफार्म संख्या दो के रेलवे ट्रैक पर पड़ी गंदगी को देखा और अधिकारियों पर बिफरे और कहा कि गंदगी की सफाई नहीं करने वालो का भुगतान क्यों करते है ? प्लेटफार्म संख्या एक और दो की टूटी स्थति को देखकर उन्होने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता है कि वह यात्री सुविधा मुहैया कराये और प्लेटफार्म को दुरूस्त करने का निर्देश संबंधीत अधिकारियो को दिया। श्री मल्लीक ने कहा कि टूटे प्लेटफार्म पर गाड़ी से उतरने के वक्त मुसाफिरो के पैर टूट सकते है। डीआरएम ने फुट ओवर ब्रीज के लिए स्टेशन के उच्चाधिकारियो सें मण्त्रणा की क्योकि वे खुद देर तक फॅंसे रहे। स्टेशन पर पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखा तो रेल अधिकारियो ने उनसे कहा कि यह अजूबा प्लेटफार्म है। निरिक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक नाखुश दिखे और अधिकारियो को सख्त हिदायते दी। विशेष कर उन्होने अशफाक अहमद के बारे में पूछा और बिल विपत्र रोकने को कहा क्योकि सारी व्यवस्था उनको देखकर किये जाने के बावजूद गंदगी का आलम रहा कि प्लेटफॉर्म संख्या दो, तीन, चार, पांच और छव पर गंदगी का सम्राज्य रहां। इसके अलावे अन्य विभागीय निर्देश उन्होने दिया और यात्रियो को ख्याल रखने का निर्देश दिया। अन्त में नगर परिषद् के मुख्य पार्षद सुनिल कुमार के साथ उपमुख्य पार्षद और पार्षद गणों के अलावे जुही याास्मिन,हरिशंकर प्रसाद,अशर्फी प्रसाद,अवध किशोर पाण्डेय डीआरएम से मिले और नगर परिषद के काम के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की अपील की। इस पर श्री मलिक ने अधिकारियो से वार्ताकर कुछ करने की बात कहीं।

बिजली के लिए नगर पार्षद ने किया प्रदर्शन

नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड संख्या 13 के पार्षद अखिलेश राज ने गुरूवार को शहर में बिजली की आपूर्ति को लेकर अपने समर्थको के साथ प्रदर्शन किया। उन्होने शहर को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने और टाउन फीडर को ग्रामिण फीडर से अलग करने की मांग की । भगवती सिनेमा रोड में उनके साथ प्रदर्शन करने वालों में मुस्तुफा सिद्दिकी,संतोष कुमार विक्की उर्फ आकाश ब्याहुत,राजेश कुमार,सचीन पटेल समेत दर्जनो युवक नजर आए। उन्होने यह भी मांग किया कि चीनी मिल को बिजली की आपूर्ति अलग से दी जा रही है, रेलवे को बिजली की आपूर्ति नियमित है गॉंवो में बिजली पर्याप्त मिल रही है तो आखिर शहर के लोगो को बिजली से क्यों वंचित रखा जा रहा है। श्री राज ने शहर के बिजली आपूर्ति के लिए टाउन फीडर अलग करने और पर्याप्त मात्रा में बिद्युत आपूर्ति करने के लिए एकजुट होने की अपील सभी  बुद्धिजीवियो से की है, ताकि शहर को उसका पर्याप्त हक मिल सके।



कोई टिप्पणी नहीं: