बिहार में बच्चों का तम्बाकू निषेध शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

बिहार में बच्चों का तम्बाकू निषेध शपथ


 बिहार में विभिन्न विद्यालयों के दो करोड़ से ज्यादा बच्चे बुधवार को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ लेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पटना के गांधी मैदान में बच्चों को यह शपथ दिलाएंगे। कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के टी़ पी़ सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार ने प्रत्येक वर्ष सात नवम्बर को तम्बाकू सेवन न करने के प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में दो लाख 20 हजार विद्यालयों के लगभग दो करोड़ 25 लाख बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में तम्बाकू सेवन न करने का शपथ लेंगे। 

उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में लाखों बच्चों को उपमुख्यमंत्री यह शपथ दिलाएंगे। विश्व में यह पहला मौका होगा, जहां इतनी संख्या में बच्चे तम्बाकू सेवन न करने की शपथ लेंगे। कैंसर सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ़ ए़ ए़ हई ने मंगलवार को कहा कि इस शपथ के कारण बच्चे जहां तम्बाकू जनित पदार्थो के सेवन से बचेंगे, वहीं ऐसे पदार्थो की अलग धारणा भी उनके मन में बैठेगी। 

आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 53.5 प्रतिशत लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने तम्बाकू जनित गुटखा और ऐसे पदार्थो के भंडारण और बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: