हाजी अली में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

हाजी अली में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी



मुम्बई का हाजी अली दरगाह बरसों से धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। रोज यहां हजारों पर्यटक और आस्थावान लोग आते हैं। लेकिन हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के एक फैसले पर भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने आपत्ति जताई है। करीब छह महीने पहले ट्रस्ट ने दरगाह के पास महिलाओं के जाने पर पाबंदी लगा दी थी। महिलाएं केवल दरगाह परिसर में घूम व प्रार्थना कर सकती है लेकिन पवित्रम स्थल जहां 15वीं शताब्दी के सूफी संत पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र है वहां महिलाओं के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस फैसले पर भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि महिलाएं वहां सालों से जाती रही हैं इस तरह से पाबंदी लगाना सही नहीं है।

हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी रिज्वान मरचेंट का पूरे मसले पर कहना है कि इस्लामी विद्वान शरीयत कानून के तहत दरगाह में महिलाओं के आने पर फतवा जारी करते हैं। हमने केवल इसमें सुधार किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं दरगाह के परिसर में नमाज अदा कर सकती हैं। लेकिन मैं बहनों से गुजारिश करता हूं कि वे दरगार के अंदर न जाए। मौलवियों के मुताबिक शरीयत कानून में महिलाओं के कब्र के पास जाने पर पाबंदी है। महिलाओं का कब्र के पास जाना गैर इस्लामी और पाप है। यह फैसला मुम्बई के सात अन्य दरगाहों पर भी लागू हुआ है। 

हाजी अली दरगाह साउथ सेंट्रल मुम्बई के वर्ली कोस्ट के अरब सागर में 500 यार्ड समुंद्र में स्थित है। यहां हजारों लोग रोजाना प्रार्थना करने और घूमने आते हैं। ट्रस्ट का कहना है कि जब से यह बात लागू की गई है कोई खास विरोध नहीं हुआ है। कई लोगों का मानना है कि यह निर्णय निहायत भेदभावपूर्ण और प्रतिगामी है। लेकिन अब महिलाओं के एक मुस्लिम संगठन ने इस पर आपत्ति जताई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: