मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव


अपर सचिव निर्वाचन श्रीमती सौजन्या 
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर प्रदेश में चल रहे फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। जिसके अन्तर्गत जनवरी 2013 के आधार पर प्रदेश की समस्त विधानसभाओं में नये मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े जाने के साथ ही त्रुटिहीन मतदाता सूचियों के भी संशोधन का कार्य किया जा रहा है। जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अपर सचिव निर्वाचन श्रीमती सौजन्या ने बताया कि नये कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में अपने नाम बढ़वाने की तिथि 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 नवम्बर तक कर दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम सभाओं एवं स्थानीय निकायों में बैठकों के माध्यम से लोगों को नाम बढ़वाने की जानकारी 10 नवम्बर तक दी जायेगी। मतदाता सूचियों में नाम बढ़ाये जाने व संशोधन का कार्य बूथ लेविल आफिसर तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के बूथ लेविल एजेंटों द्वारा 11 नवम्बर तक किया जायेगा। विभिन्न दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 5 दिसम्बर तक होगा तथा अंतिम रूप से तैयार की गई मतदाता सूची का प्रकाशन 05 जनवरी 2013 को किया जायेगा। 

श्रीमती सौजन्या ने बताया कि जनसंख्या के अनुसार महिला मतदाताओं की संख्या में काफी कमी है। कारण है कि विवाह होने के उपरान्त महिलाएं दूसरे स्थान पर चली जाती हैं, जहां उनके नाम का पंजीकरण मतदाता सूची में नहीं हो पाता है। शत्प्रतिशत महिला मतदाताओं के मतदाता सूची में अंकन के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाये जाने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 3.98 प्रतिशत नये युवा मतदाता भी हैं जो कि 18 वर्ष से अधिक या 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, परन्तु प्राप्त आंकड़ों के अनुसार केवल 0.98 प्रतिशत युवा मतदाताओं के नाम ही सूची में अंकित हो पाये हैं इस बावत भी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 3 प्रतिशत छूटे गये युवा मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल किये जाने हेतु विशेष प्रयास किये जायं। उन्होंने बताया कि जनगणना आंकड़ों एवं अंकित मतदाता सूची में अंकित लोगों के समीक्षा में पाया गया है कि जनसंख्या एवं मतदाताओं में काफी अंतर है। इस अन्तर को दूर करने के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया है। उन्होंने एक बैठक में प्रपत्र 6, प्रपत्र 6ए, प्रपत्र 7, प्रपत्र 8 व प्रपत्र 8ए के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि विशेष अभियान में लगभग 6 लाख नये मतदाता जोड़े जाने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता अपनी क्षतिग्रस्त, त्रुटिहीन मतदाता कार्ड को सही कराकर जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा तहसील से 25 रुपये शुल्क देकर प्राप्त कर सकता है। बैठक में निर्वाचन के अनुभाग अधिकारी मस्तूदास भी मौजूद थे।



(राजेन्द्र जोशी)

कोई टिप्पणी नहीं: