अपराधी पर 5 हजार रूपये का पुरष्कार घोषित
छतरपुर, पुलिस अधीक्षक श्री शियास ए ने थाना गौरिहार के अंतर्गत ठकुर्रा निवासी अपराधी वीर सिंह बुंदेला तनय पहलवान सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये की ईनामी राशि घोषित की है। अपराधी वीर सिंह अपराध क्रमांक 147/12 घटित कर घटना दिनांक से ही फ्रार है। उक्त घटना के पश्चात् आरोपी पर धारा 394 व 397 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की हर संभव कोशिश की गई, किंतु गिरफ्तारी संभव न हो सकने व जनता में भय व आतंक के माहौल के देखते हुये 05 हजार रूपये की ईनामी राशि की घोषणा की गई है।
ऐसा व्यक्ति, कर्मचारी अथवा अधिकारी जो कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार करेगा, अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देगा, उसे 05 हजार रूपये की पुरस्कार राशि से पुरष्कृत किया जायेगा। पुरष्कार के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा।
10 दिसंबर तक जोड़े जायेंगे मतदाता सूची में नाम
छतरपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2013 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये व पात्र मतदाताओं के साथ ही पूर्व में किन्हीं कारणोवश अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने से छूटे मतदाताओं का नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में जोड़ा जाना है। इस कार्य हेतु फोटो युक्त मतदाता सूची में नाम शामिल किये जाने के उद्देश्य से दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की समय-सीमा को 20 नवंबर से बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीश शर्मा ने छूटे हुये पात्र मतदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि फार्म 06 में वांछित जानकारी भरकर संबंधित केंद्र के बीएलओ को 10 दिसंबर तक जानकारी उपलब्ध करायें। वर्तमान में मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता फार्म 07 में तथा मतदाता पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर फार्म 08 में जानकारी भरकर उपलब्ध कराना होगी। आवेदन पत्र बीएलओ अथवा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यशाला के माध्यम से नये गैस कनेक्शन संबंधी जानकारी प्रदान की गयी
छतरपुर, आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन कर गैस कंपनियों के डीलरों द्वारा विगत 14 सितम्बर 2012 से लागू नये नियमों की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला में उपस्थित जनों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी कंपनियों ने मिलकर साफटवेयर तैयार किया है। अब एक ही नाम से दो कंपनियों के गैस कनेक्शन या एक ही नाम पर अलग-अलग पते पर गैस कनेक्शन होने पर साफटवेयर ऐसे कनेक्शनों को स्वतः ही बंद कर देगा। जिनका परिवार बड़ा है, व एक कनेक्शन पर काम नहीं चल पायेगा, ऐसे परिवार एक और कनेक्शन ले सकते हैं, किंतु उन्हें सब्सिडी वाला कोई सिलेंडर प्रदान नहीं किया जायेगा। कुछ परिवार में उनके स्वर्गीय लोगों के नाम पर कनेक्शन चल रहे हैं, ऐसे परिवार समुचित दस्तावेज देकर इन कनेक्शनों को अपने नाम पर करवा सकते हैं।
कार्यशाला में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि केवाईसी फार्म को भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। एक वित्तीय वर्ष में घरेलू सब्सिडी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 6 सिलेंडर सब्सिडी युक्त दर पर मिलेंगे। शासकीय छात्रावासों, आश्रमों व अस्पतालों में उपयोग होने वाले कनेक्शन पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर मिलेंगे। यदि किसी उपभोक्ता के पास रसोई गैस के दो कनेक्शन हैं, एवं उपभोक्ता इसे सरेंडर नहीं करना चाहते हैं तो एक कनेक्शन गैर-घरेलू श्रेणी में तब्दील करवाया जा सकता है। गैर-घरेलू श्रेणी में तब्दील करवाने पर कोई अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा।
कार्यशाला में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण शर्मा, जिले के विभिन्न गैस कंपनियों के डीलर व पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।
सदस्य सूची प्रकाशन के संबंध में दावा-आपत्ति 09 तक प्रस्तुत करें
छतरपुर, जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रथम चक्र के निर्वाचन में छतरपुर विकासखण्ड की 17, बड़ामलहरा विकासखण्ड की 14 एवं बक्सवाहा विकासखण्ड की 08 समितियों की सदस्य सूची का निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रथम प्रकाशन गत 03 दिसंबर को किया गया। सूची को उप पंजीयक सहकारी संस्थायें, छतरपुर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। इस संबंध में उक्त विकासखण्डों के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्य संबंधित संस्था कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति 09 दिसंबर तक ही ली जायेंगी।
निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृत का आदेश जारी
छतरपुर, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने चंदला विधायक की अनुशंसा पर बारीगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम टिकरी में देवीदीन अहिरवार के मकान से लोटन प्रजापति के मकान तक सीसी रोड एवं व्ही शेप नाली निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी किया है। प्रथम किश्त के रूप में 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। निर्माण कार्य हेतु क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत टिकरी को बनाया गया है। निर्माण स्थल पर संबंधित साइन बोर्ड लगाकर उपरोक्त कार्य को 31 मार्च 2013 तक की अवधि मे पूर्ण कराना होगा। इसके अलावा कलेक्टर श्री बहुगुणा ने पूर्व में राजनगर विधायक की अनुशंसा पर रोड एवं नाली निर्माण की 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके तहत क्रियान्वयन एजेंसी की जिम्मेदारी ईई, आरईएस के स्थान पर सरपंच, ग्राम पंचायत मझगुवां को सौंपी है।
भर्ती रैली के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम के निर्देश
छतरपुर, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा आगामी 10 से 16 दिसंबर 2012 तक शहर के बाबू राम चतुर्वेदी स्टेडियम में सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। रैली के दौरान 07 दिनों की अवधि में लगभग 28 हजार उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने उचित यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने भर्ती रैली की अन्य व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपते हुये जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं।
दिसंबर माह हेतु नसबंदी शिविरों की तिथियां घोषित
छतरपुर, परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत दिसंबर माह में एलटीटी व एनएसव्हीटी आॅपरेशन किये जाने हेतु स्थान एवं लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। जिसके तहत 07 दिसंबर को गौरिहार, सरवई, चंद्रनगर, खजुराहो, रामटौरिया, बाजना, सटई व बिजावर में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर आॅपरेशन किये जायेंगे। इसी प्रकार 08 दिसंबर को नौगांव, हरपालपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा, घुवारा, अनगौर व किशनगढ़ में शिविर आयोजित होंगे। 10 दिसंबर को लौंड़ी, बारीगढ़, गौरिहार, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, सटई व बिजावर में, 12 दिसंबर को नौगांव, गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा व घुवारा, 13 दिसंबर को लौंड़ी, चंदला, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, गुलगंज व किशनगढ़, 14 दिसंबर को गौरिहार, सरवई, चंद्रनगर, खजुराहो, रामटौरिया, बाजना, सटई व बिजावर में, 15 दिसंबर को नौगांव, हरपालपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा, घुवारा, अनगौर व किशनगढ़ में, 17 दिसंबर को लौंड़ी, बारीगढ़, गौरिहार, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, सटई व बिजावर में, 19 दिसंबर को नौगांव, गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा व घुवारा में, 20 दिसंबर को लौंड़ी, चंदला, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, गुलगंज व किशनगढ़ में, 21 दिसंबर को गौरिहार, सरवई, चंद्रनगर, खजुराहो, रामटौरिया, बाजना, सटई व बिजावर में, 22 दिसंबर को नौगांव, हरपालपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा, घुवारा, अनगौर व किशनगढ़ में, 24 दिसंबर को लौंड़ी, बारीगढ़, गौरिहार, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, सटई व बिजावर में, 26 दिसंबर को नौगांव, गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा व घुवारा में, 27 दिसंबर को लौंड़ी, चंदला, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, गुलगंज व किशनगढ़ में, 28 दिसंबर को गौरिहार, सरवई, चंद्रनगर, खजुराहो, रामटौरिया, बाजना, सटई व बिजावर में, 29 दिसंबर को नौगांव, हरपालपुर, राजनगर, बमीठा, भगवा, घुवारा, अनगौर व किशनगढ़ में तथा 31 दिसंबर को लौंड़ी, बारीगढ़, गौरिहार, ईशानगर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, सटई व बिजावर में नसबंदी आॅपरेशन के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला चिकित्सालय में नसबंदी आॅपरेशनों का आयोजन प्रतिदिन होगा।
सीएमएचओ डाॅ. व्ही एस वाजपेयी ने आमजन से शिविरों के माध्यम से लाभ उठाकर परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। परिवार कल्याण नोडल अधिकारी के रूप में डाॅ. एस एस चैरसिया की नियुक्ति की गई है।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या निवारण हेतु शिविर का आयोजन आज
छतरपुर, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, जबलपुर के अध्यक्ष 7 दिसंबर को दोपहर 12ः30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्यायें व शिकायत सुनकर उनका निराकरण करेंगे। शिविर म0प्र0 पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संभाग छतरपुर ;पावर हाउस प्रांगणद्ध में आयोजित होगा। कार्यपालन यंत्री, श्री व्हीडी पाण्डेय द्वारा उपभोक्ताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 10 को
छतरपुर, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी 10 दिसंबर को दोपहर 01 बजे से समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के बाद राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को जनशिकायत, जनसुनवाई व समय सीमा से संबंधित जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
वरिष्ठता सूची के प्रकाशन हेतु दावा-आपत्ति 10 तक प्रस्तुत करें
छतरपुर, राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक व जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अध्यापकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाना है। उक्त सूची में अभ्यर्थियों को वरिष्ठता क्रम अथवा किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अपने अभ्यावेदन कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा केंद्र छतरपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। डीपीसी श्री एस के शर्मा ने बताया कि दावे आपत्ति के निराकरण पश्चात् पद पूर्ति हेतु काउंसलिंग आयोजित की जायेगी।
विकासात्मक योजनाओं में योगदान के लिये मिलेंगे पुरस्कार
छतरपुर, विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों से प्राप्त नये विचारों के आधार पर वन एमपी-वन आइडिया प्रतिस्पर्धा प्रत्येक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में हर वर्ष आयोजित करने के संबंध में भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसके लिये मेंबर आॅफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम ;एमपी लैड्सद्ध तैयार की गयी है। वन एमपी वन आइडिया प्रतिस्पर्धा के तहत नई खोज और विकास तथा चुनौतियों के समाधान में आम आदमी सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग लिया जाना है। सर्वश्रेष्ठ तीन नये समाधान चुनकर उन्हें नगद पुरष्कार दिये जायेंगे। साथ ही अगले पांच नये समाधानों के लिये प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। ये पुरष्कार संबंधित क्षेत्र के सांसदों के विशेष अनुरोध पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में इस स्कीम को बढ़ावा देने के लिये प्रदान किये जायेंगे।
कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा के तहत शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता, आवास और बुनियादी ढांचा, कृषि, उर्जा, पर्यावरण, सामुदायिक तथा सामाजिक सेवाओं आदि के क्षेत्र में नये समाधान आमंत्रित किये जायेंगे। निर्वाचन क्षेत्र का कोई व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का कोई समूह, उद्योग, उद्योग संगठन, शिक्षण संस्थान, गैर सरकारी संगठन या अन्य संस्थान नये समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन प्रस्तुत करने तथा अन्य जानकारी के लिये जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह बार संघों को सहायता संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

- एमपी लैड्स स्कीम के तहत सांसदों के मार्गदर्शन में आयोजित होगी प्रतिस्पर्धा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें