नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 दिसंबर)


कोमल ने किया जिला का नाम रौशन 
  • बीबीए की परीक्षा में 83 फीसद अंक हासिल किया 

स्थानीय टी पी वर्मा काॅलेज के व्यवसायिक पाठ्यक्रम के बीबीए की प्रथम खण्ड की छात्रा कुमारी कोमल पाण्डेय ने प्रबंधन विषय की परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक लाकर महाविद्यालय का नाम रौशन सिर्फ नरकटियागंज में ही नहीं वरन पूरे जिला में किया है। उक्त जानकारी देते हुए बीबीए के को-आॅर्डिनेटर प्रो.अभयकिशोर मिश्र ने बताया कि पूरे काॅलेज का रिजल्ट काफी अच्छा आया है। इसके लिए बीबीए शिक्षक अतुल कुमार की सराहना करते हुए, उन्होने बताया कि अतुल कुमार और तनवीर अहमद की जोड़ी ने काॅलेज के छात्रो को उत्तम गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी है। श्री मिश्र ने बताया कि अन्य छात्र छात्राएं भी प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत के अलावा मैनेजमेन्ट गुरू अतुल कुमार को दिया है। अतुल और तनवीर ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के बूते उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रौशन किया है। ये सभी आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियो के लिए प्रेरणा श्रोत बनेंगे। टी पी वर्मा काॅलेज के प्राचार्य डाॅ राम प्रताप नीरज, प्रो.विमल वर्मा, डाॅं. विनोद वर्मा, डाॅ.सफल कुमार मिश्र,प्रो. रूकमुद्दीन और राजीव रंजन वर्मा ने कोमल और उसके शिक्षक अतुल और तनवीर को शुभकामना व बधाई देते हुए टाॅपर छात्रा को सम्मानित करने की घोषणा की है।

--------------------------------------------------
गौनाहा रेफरल अस्पताल में महिलाओं के बन्ध्याकरण आॅपरेशन गुरूवार व शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। डाॅक्टर चन्द्रभूषण ने बताया कि कुल 27 महिलाओं का आॅपरेशन किया गया। सफल आॅपरेशन शिविर का आयोजन कराने में डाॅ.चन्द्रभूषण,डाॅ.शिवकान्त और डाॅ.मनोज साह का योगदान सराहनीय रहा।
नरकटियागंज(संवाददाता) गौनाहा थाना क्षेत्र के पकड़ी बिसौली गाँव से चोरी गयी पुरानी तिजोरी को पुलिस की दबीश के कारण चोरो ने पुनः वहीं रख छोड़ा जहाँ से चोरी की गयी थी । इस बाबत नरकटियागंज शिवगंज के निवासी मुस्तताब आलम उर्फ मुन्ना बैरागी ने गौनाहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी । गौनाहा के थानाध्यक्ष किरणशंकर ने बताया कि थानाक्षेत्र में चोरी और डाका डालने व अपराधीक घटना को अंजाम देने वालो को बख्शा नही जाएगा। 



(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: