नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 दिसंबर)


नेपाली हाथी ने मचायी तबाही, दो की मौत आधा दर्जन घर को रौंदा

नेपााल के टाइगर टाॅप वन क्षेत्र से भटका एक हाथी ने भारत में मचाया कोहराम दो लोगो को मार डाला और छव घरों को रौंदा। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार नरकटियागंज अनुमण्डल के मैनाटांड प्रखण्ड अन्तर्गत सिसवा ताजपुर पंचायत के महादलितो की बस्ती में शुक्रवार की रात्री करीब 10.30 बजे जब लोग नींद की आगोश में थे, तो नेपाल के वन क्षेत्र का भटका हुआ हाथी मौत बनकर सिसवा ताजपुर गाँव में घुस आया और घरों को दौदनें लगा। इसी दौरान सुकई मांझी, भदई मांझी, सुखल मांझी, बिगा मांझी, करीमन मांझी, गोदगी मुस्मात् और ढोड़ा मांझी के घरों कोे तहस नहस कर डाला। ग्रामीण बताते है कि भदई मांझी 40 वर्ष अपने घारी में सोये हुए थे तो हाथी ने उसे खींचकर बाहर पटक दिया और पैर से कुचल कर मार दिया, जबकि बिगा मांझी को भागने के दौरान हाथी ने पकडा और पटक कर पैर से रौंद दिया । गाँव के लोगो ने रात्री में पुआल जलाकर आग किया तो हाथी शांत होता और आग की लपटें कम होने पर फिर उग्र हो जाता था, रात भर यही क्रम चलता रहा । ग्रामीणो ने बताया कि लगभग पाँच घंटे तक हाथी के भय से लोग आग का सहारा लेकर रत जगा करते रहे । काफी मशक्कत के बाद हाथी ने नेपाल का रूख किया और जैसा कि लोग बताते है कि वह नेपाल के माली बस्ती में पहंुचकर सामान घर और अन्य को रौंदने का काम किया। जानकारों की माने तो सिसवा ताजपुर से भारतीय जंगल दो किलोमीटर है और वहाँ से नेपाली जंगल तीन किलोमीटर है अर्थात हाथी ने पाँच किलोमीटर की दूरी तय करके उक्त घटना को अंजाम दिया। हाथी द्वारा दो दलितो को रौंदकर मारडाले जाने की खबर पाकर नरकटियागंज के एसडीओ महमूद आलम, एसडीपीओ संजय कुमार, मैंनाटांड के सीओ सुधीर कुमार सिंह और बीडीओ विजय कुमार मल तथा भंगहा थानाध्यक्ष अमीत कुमार वनरक्षी भंगहा बैद्यनाथ प्रसाद और वनरक्षी मानपुर महम्मद मोजम्मिल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जाएजा लिया। घटनास्थल पर जैसे ही अधिकारियों की टोली पहुंची ग्रामीणो और परिजनों की चिखपुकार से वातावरण कारूणीक हो गया। वहाँ के लोगो ने मृतको के परिजनों को अविलम्ब मुआवजा देने की मांग अधिकारियों से की। एसडीओ महमूद आलम ने कहा कि मृतको के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा। वही पूर्व विधायक खुर्शेद आलम ने दोनो मृतक के परिजनो को पाँच-पाँच हजार रूपये की सहायता राशि दिया। 

ट्रांसफर्मर चोरी

स्थानीय शहर के हरदिया चैक वार्ड नं.21 में विद्युत सब स्टेशन के सटे  उतर पूर्व स्थित धूमनगर मल्दहिया का सीटीपीटी ट्रांसफर्मर का काॅईल चोरी हो गया है। ग्यारह किलोवाट का आउट डोर आॅयल कोल्ड सीटीपीटी माॅनेटरिंग युनिट सेट ट्रान्सफरर्मर भीटीएस /एफबीइएफ/007/310-187 ट्राॅन्सफरमर की चोरी शुक्रवार को अज्ञात चोरो ने की। इस बाबत ग्रामीणो ने बताया कि जब सुबह लोग शौच करने निकले तो पता चला की ट्रान्सफरमर के सामान विखरे पड़े है। जब इसकी सूचना विभाग को दी गयी तो अपने स्तर से जाँच कर कुछ बताने की बात कहे।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन अभियान 11 दिसम्बर से

स्थानीय सरकारी अस्पताल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के तहत विशेष कुष्ठ रोगी खोज अभियान 11 दिसम्बर 2012 से चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखण्ड में कुल 245 टीम बनाई गयी है जिसमें 199 आंगनबाड़ी सेविकाओ की सेवा ली जा रही है जबकि 46 आशा कार्यकर्ता भी इसमें अपना सहयोग करेंगी। अभियान के मद्देनजर सरकारी अस्पताल में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डाॅ चन्द्रभूषण की मौजूदगी में एक प्रशिक्षक नरेन्द्र कुमार ने सभी कार्यकर्ताओ को बताया कि कुष्ठ रोग को हमारी दवा रोकने में कारगर है। इसलिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मंे यह अभियान 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2012 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान डाॅ. श्रीनाथ प्रसाद, रीना मोदी, विजय कुमार सिंह , प्रभू बैठा, सुरेश कुमार मिश्र और सुशील कुमार और शशांक शेखर मौजूद रहे।



(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: