कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर 10 दिसम्बर को मणिपुर जाएंगे। पार्टी ने यह जानकारी शनिवार को दी। पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राहुल इम्फाल के हप्ता कंगजेईबंग मैदान में स्थानीय स्वशासी निकायों के निर्वाचित सदस्यों के राज्यस्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने ठीक एक महीने बाद सात दिसम्बर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी का दौरा किया था और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें